बसना : मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चो के पेट दर्द होते ही 25 बच्चो को बिना जांच, ईलाज और उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर कर दिया छुट्टी.
हेमंत वैष्णव. बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रीत ग्राम कापुडीह में पदस्थ 3 शिक्षकों की भारी लापरवाही सामने आई है. कापुडीह के प्रायमरी स्कूल में संविधान दिवस के दिन की है मध्यान्ह भोजन करने के बाद 2 बच्चो का तबियत खराब हो गई, साथ ही साथ पेट दर्द भी चालू हो गया जिसके बाद स्कूल में कार्यरत सहायक शिक्षक यादराम भारगे ने बिना जांच और इलाज के 2 बच्चो के साथ लगभग 25 बच्चो को 2 बजे के बाद छुट्टी दे दिया गया. जबकी समय 10 से 4 बजे तक है वहीं प्रधान पाठक बिना छुट्टी लिए स्कूल से घर चली गई थी.
शिक्षक यादराम ने मामले को गंभीरता से नही लेते हुए बच्चो का पेट दर्द होने के बाद उचित जाँच इलाज के बिना और स्कूल प्रबंधन समिति और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी सूचना देना जरूरी नही समझा और बच्चो को स्कूल में ही उचित इलाज मुहैया कराने के बाजय मामले से पल्ला झाड़ते हुए 25 बच्चो को छुट्टी सुना दिया गया.
बाकी बच्चे स्कूल में थे और घरेलू कार्य से बिना छूट्टी लिए समय से पहले शिक्षिका प्रधान पाठक अपने घर चली गई. कापुडीह के स्कूल में 3 शिक्षक पदस्थ है. जहाँ शिक्षकों बच्चो को पढ़ाने के लिए वेतन दिया जा रहा है लेकिन अपने कर्तव्यों का पालन नही किया जा रहा है.
वही स्कूल में 2 शिक्षकों के द्वारा विधार्थियो से चाय बनवाया जा रहा था, कुछ मीडिया वाले जब स्कूल से होकर गुजर रहा थे तो समय से पहले ही छुट्टी दे दिया गया था तभी इस मामले का खुलासा हुआ.
मामले में कापुडीह के सहायक शिक्षक ने कहा कि 2 बच्चो को मध्यान्ह भोजन के पेट दर्द हुवा इसलिए इन्फ़ेक्सन फैलने के डर के कारणों से मैने छुट्टी दे दिया.
प्रधान पाठन ने बिना लिखित छुट्टी लिए शिक्षक को घर जाने के मामले में कहा कि मौखिक ही छुट्टी लेकर चली गई थी, विधार्थियो को चाय बनाने के लिए स्कूल में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक ने कहा था.
मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया ने कहा कि मामला सामने आया है, नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा साथ ही साथ मामले की जांच भी कराई जाएगी.