उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायप... - CG Sandesh

उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के पावन अवसर पर उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में दिव्यांगजनों के लिए शाला परिवार की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चे एवं बाहर से आए हुए दिव्यांगजन अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद 1992 से 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा जिसकी जानकारी स्कूल की संचालिका एवं प्रधान पाठक उमा साहू के द्वारा दी गई जिसका उद्देश्य दिव्यांग जनों को समान अवसर प्रदान कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, बाधा युक्त शिक्षा प्रदान करना, लोगों को दिव्यांग जनों के प्रति जागरूक करना । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रकला देवी साहू व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1, एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन, सीईओ स्निग्धा तिवारी, BEO नंद, ABO दीवान, समिति के उपाध्यक्ष हेमंत साहू, कमला साहू एवं समिति के सदस्य गण सामान्य नागरिक बसना के क्षेत्र से एहसान दानी, सोनू श्रीवास्तव, भजन गायक सरायपाली से दीपक शर्मा, भारत पेट्रोलियम लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं विशेष शिक्षक गुलशन साहू, विनय यादव वाद्य यंत्र के लिए केंचुआ प्राचार्य पुहू सर आदि मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाये.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें