महासमुंद: जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 ने की आत्महत्या - CG Sandesh

महासमुंद: जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 ने की आत्महत्या

बसना: घर के म्यार में लगाईं फांसी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खटखटी में 3-4 दिसम्बर की दरमियानी रात व्यक्ति ने अपने घर के म्यार में फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रंजित भोई पिता शिवचरण भोई उम्र 37 साल ग्राम खटखटी का निवासी था.

सांकरा: तालाब के मेड़ पर लगाईं फांसी

सांकरा थानान्तर्गत ग्राम बारिकपाली टूकड़ा में 3-4 दिसंबर के दरमियानी रात 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अज्ञात कारण से स्कूल तालाब के मेड़ पर फांसी लगा ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कमल सिंह भार पिता सनतराम ग्राम बारिकपाली टूकड़ा का निवासी था. घटना की सूचना रामेश्वर पिता सनतराम उम्र 54 साल बारिकपाली टूकड़ा ने थाने में दी.

कोमाखान: पलसीपानी टुहलू में बुजुर्ग ने की आत्महत्या

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पलसीपानी टुहलू में 3 दिसंबर की दोपहर 3 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. बताया गया मृतक विश्राम गोड़ पिता तुकाराम उम्र 60 साल ग्राम पलसीपानी टुहलू का निवासी था.

पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें