छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए 3 छात्र पानी में डूबे, 2 को बचाया, 1 लापता
अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए छात्र घाघी जलप्रपात में नहाने के लिए गए थे जहां नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए. लोगों ने मौके पर दो को बचा लिया जबकि एक छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया.
आज ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश करेगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ घाघी जलप्रपात में नहाने के लिए कई छात्र जलप्रपात में उतरे थे. वहीं गहराई में जाने से एक छात्र डूब गया. उसे बचाने के लिए दो छात्रों ने भी छलांग लगा दी. हालांकि दो को मौके से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लापता हो गया. मामले की सूचना पर पहुंची ग़ोताख़ोरों की टीम रविवार को डूबे छात्र की तलाश करेगी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें