बसना : WHATSAPP पर महिलाओं को बीसी खिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी, ठगी करने वाली युवती की शिकायत पुलिस से
बसना थाना अंतर्गत महिलाओं को बीसी खिलाने के नाम पर एक युवती द्वारा लाखों रूपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार फरवरी मार्च 2021 में भाग्यवन्ती पटेल उर्फ भावना पटेल निवासी ग्राम बाराडोली- जोगिदादर (बसना) ने बीसी खिलाने के नाम पर एक WHATSAPP ग्रुप बनाया जिसमे उसने कई लोगों को जोड़ा और उनसे रुपये लेकर फरार हो गई. जिसमे आज मामले में एक पीड़ित महिला ने बसना पुलिस से इसकी शिकायत की है.
पीड़ित महिला श्वेता वैष्णव ने पुलिस को बताया कि भावना पटेल हाल निवासी आदर्श नगर बसना ने फरवरी में एक WHATSAPP ग्रुप बनाया जिसमे उसने कई लोगों को जोड़ने के आलावा श्वेता वैष्णव को भी ऐड किया. बीसी खिलाने के नाम पर इसमें 10 हजार रुपये प्रतिमाह लिया गया. और कई लोगों से 30 हजार रुपये लेकर उन्हें WHATSAPP ग्रुप से हटा दिया.
जब कुछ महिलाओं ने ग्रुप से क्यों हटाया पूछा तो भावना पटेल ने ब्राडकास्ट करने की बात कही, और कुछ दिन बाद उसने बातचीत करना बंद कर दिया. इसके कुछ दिन बाद महिलाओं को एहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो चुकी है. जिसके बाद उनमे से एक पीड़ित महिला श्वेता वैष्णव ने पुलिस से इस मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है.