महासमुंद: पूरे जिले में किया जा रहा युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र महासमुंद छत्तीसगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत
सरकार) के जिला युवा अधिकारी अदनान पाल के निर्देशानुसार पूरे जिले भर में युवा
मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है बागबाहरा महासमुंद पिथौरा बसना
सरायपाली विकासखंड के अनेक गांवों में युवा मंडल युथ का गठन किया जा रहा है यह
कार्यक्रम संचालित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की
प्रक्रिया में भाग लेने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल के विकास के अवसर
प्रदान करता है साथ ही उन्हें एक अच्छे व भारतीय नागरिकता को बढ़ावा देंता है ।
नेहरू युवा केंद्र संगठन का उद्देश्य - अनुशासित एवं
समर्पित युवाओं का एक ऐसा समूह तैयार करना, जिनमें राष्ट्र निर्माण का कार्य करने में झुकाव और उत्साह हो।
संयुक्त वृद्धि (सामाजिक एवं आर्थिक दोनों) को सुगम बनाना और प्राप्त करना। समुदाय में सूचना, प्राथमिक ज्ञान के प्रसार के लिए एक केन्द्र के रूप में कार्य करना। समूह नियन्त्रक एवं पीयर ग्रुप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करना। युवा समूह के लिए विशेषकर सार्वजनिक नैतिकता, ईमानदारी और श्रम की महत्ता के संदर्भ में एक आदर्श के रूप में कार्य करना इत्यादि प्रमुख हैं जिसमें मुख्य एन वाई वी कैलाश यादव संजय अमन रात्रे गौकरन हुसन पटेल राजेश सेन दिनेश पाणिग्रही रुपसाय चौहान केदारनाथ दीवान ललिता सिदार अंजली शर्मा इत्यादि का प्रमुख योगदान रहा.