1 जनवरी से गूगल पे पर में ट्रांजैक्शन में होने वाले हैं बदला... - CG Sandesh

1 जनवरी से गूगल पे पर में ट्रांजैक्शन में होने वाले हैं बदलाव, आरबीआई ने दिए हैं निर्देश, अब हर ट्रांजैक्शन पर करना होगा ये काम

गूगल पे को लेकर आरबीआई ने एक नया नियम शुरु किया है जो 1 जनवरी 2022 से लागू होने वाला है जिसके बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं।

इसके बाद 1 जनवरी से गूगल पर में ट्रांजैक्शन में बदलाव होने वाले हैं। आरबीआई के नए नियम के मुताबिक गूगल पे के ऐप के इस्तेमाल पर आपको अपनी कार्ड डिटेल नहीं देनी होगी बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर आपको अपने कार्ड की जानकारी डालनी होगी यानी आपको कार्ड डिटेल हर बार भरना होगा। इससे पहले गूगल पे इस्तेमाल करने के लिए कार्ड डिटेल भरना जरुरी होता था जिसे गूगल अपने सर्वर में सेव कर लेता था।

अब आप अपनी कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके एक बार ही मैन्युअल भुगतान कर सकेंगे।वहीं दोबारा पेमेंट करने के लिए आपको दोबारा अपने कार्ड की डिटेल डालनी होगी। इस तरह के बदलाव से आरबीआई ने यह कोशिश की है कि संवेदनशील जानकारियां लीक ना हो और बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगे।

जहां तक सुरक्षा की बात है तो गूगल ने शुरू में ही भरोसा दिया था कि कि इसे मल्टी लेयर सिक्योर बनाया गया है। इसे आप गूगल पिन और फिंगरप्रिंट से सुरक्षित रख सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इस ऐप का निमार्ण विशेष रूप से भारत के लिए किया गया था और यह लगभग सभी बड़े बैंकों के साथ कार्य करने में सक्षम है। वहीं इसके उपयोग में कंपनी ने रिवार्ड प्वाइंट भी दिए जाते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें