बसना : चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बसना पुलिस को 05 दिसम्बर 2021 को मुखबीर सुचना मिला कि वार्ड नंबर 01 इंदिरा कालोनी बसना में संदीप सोनी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने अपने चखना ठेला में लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम वार्ड नंबर 01 इंदिरा कालोनी बसना मुखबीर के निशानदेही पर पहूंचा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम संदीप सोनी पिता रामसाय सोनी उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 01 बसना थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया. जिसके कब्जे से 01. एक नग गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी (पौवा) जिसमें करीबन 90 एमएल शराब भरी है कीमती 60/- रू 02. दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।