बसना : शटर खोलकर 03 नग फ्रीज की चोरी.
थाना बसना अंतर्गत वार्ड नंबर 02 में शटर खोलकर 03 नग फ्रीज की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सतीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसका मेन रोड बसना में उसका प्रतीक इलेक्ट्रीकल्स की दूकान है । पिछले 04-05 माह पूर्व से एनएच -53 पेट्रोल पंप के पिछे स्थित दिनेश कुमार अग्रवाल का गोदाम को किराये मे लेकर उसका फर्नीचर समान फ्रीज वगैरह को उक्त गोदाम में रखे है जहां से लाकर दूकान में बिक्री करते है । 05 दिसम्बर 2021 को गोदाम जाकर देखा तो पता चला कि 03 नग सेमसंग कंपनी का फ्रीज सिंगल डोर नही है एवं साईड का शटर अंदर से खुला हुआ था । वह बसना शहर में पता करने पर पता चला कि बिजली आफिस के पिछे निवासी रोहित के द्वारा फ्रीज बेचने की फिराक मे ग्राहक तलाश कर रहा है उसे पूर्ण शंका है कि रोहित के द्वारा रात्रि में शटर खोलकर उसका 03 नग सेमसंग कंपनी का फ्रीज कीमती करीबन 36,000/- रू को चोरी कर लिया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.