बसना : वेब सीरीज देखकर थी हाई प्रोफाइल लाईफ स्टाइल जीने की च... - CG Sandesh

बसना : वेब सीरीज देखकर थी हाई प्रोफाइल लाईफ स्टाइल जीने की चाहत, किया ऐसा काम की पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पुलिस ने भंवरपुर के एक शिक्षक परिवार को कारतूस और धमकी भरे पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के गिरफ्तार होने पर परिवार ने ली राहत की सांस ली है. इस घटना का मास्टरमाइंड शिक्षक का पूर्व परिचित निकला जो वेब सीरीज देखकर हाई प्रोफाइल लाईफ स्टाइल जीने की चाहत रखना चाह रहा था. जिसे पुलिस ने  3 दिवस के भीतर ही गिरप्तार कर जेल भेज दिया.

आपको बता दें कि भंवरपुर के एक शिक्षक जगन्नाथ राणा को 1 दिसंबर को एक अज्ञात युवक के द्वारा आपका कुरियर आया है कहकर दो बंद लिफाफा दिया, जिसमें भेजने वाले का नाम पता नहीं था.  उक्त लिफाफों को जब जगन्नाथ राणा ने खोलकर देखा गया तो एक लिफाफे में कारतूस जैसे दिखने वाली वस्तु और दूसरे लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला, जिसने में 20 मिनट के अंदर सागरपाली के एक पेट्रोल पंप के पीछे में पांच लाख रुपये छोड़ देने की बात लिखा हुआ था. इसके साथ ही पुलिस या किसी को भी सूचना देने पर भिलाई में पढ़ रहे बच्चों को जान से मार देने की घमकी लिखा हुआ था.

इस पत्र के मिल्रते ही शिक्षक परिवार दहशत में आ गया मगर अपनी सुझबुझ से उक्त सूचना चौकी भंवपुर में दिया, जिसपर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में धारा 384, 506 भा. द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

मामले में महासमुंद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने गंभीरता दिखाते हुए अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के नेतृत्व में टीम का गठन किया. जिसमें बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए एक टीम भिलाई में बच्चों की निगरानी करने के लिए भेजी गई तथा स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए साईबर सेल की टीम एवं चौकी भंवरपुर की टीम तत्काल आरोपी की पता तलाश में जुट गई. जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिसमे प्राप्त फुटेज की तस्दीकी प्रार्थी से करवाई गई.

फुटेज की तस्दीकी प्रार्थी के द्वारा की गई जिसमें एक स्कूटी पर दो व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहे थे. फुटेज एवं जांच के दौरान प्राप्त अन्य तथ्यों के आधार पर कुछ संदेहियों के नाम सामने आये. जिसपर पुलिस टीम को सूचना मिली कि भंवरपुर के पास के गांव का एक युवक घटना वाले दिन भंवरपुर के आसपास देखा गया है.

पुलिस टीम के द्वारा उस संदिग्ध युवक का पता लगाकर भांटागांव रायपुर में उसके घर में रेड मारकर उसे अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की.  पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम हितेश यादव पिता लोकनाथ यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम दुर्गापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना बताया.

जो वर्त्तमान में रायपुर भांटागाँव में रह रहा था. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में वह पुलिस की टीम को लगातार गुमगह करता रहा, लेकिन उस युवक से गहन और सिलसिलेवार सीसीटीवी फटेज के आधार पर पुछने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया. और बताया कि वह जगन्नाथ के परिवार से पूर्व परिचित है. जो मोबाइल में भाई गिरी के वेब सीरीज देखा करता था. जिसके चलते आराम की जिंदगी, हाई फ्रोफाइल लाइफ़ स्टाइल जीने की उसकी चाहत बढती गई और उसने अपने साथी प्रधात साहू पिता हरेकृष्ण साहू उम्र 35 वर्ष कोदोगुड़ा थाना सरायपाली के साथ   मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.

हितेश यादव के निशानदेही पर दूसरे युवक को प्रोफेसर कालोनी स्थित उसके घर के गिरफ्तार कर लिया गया  और घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया.

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने पूर्व में भी क्या और किसी घटना को अंजाम दिया है ?  महासमुन्द पुलिस से इस त्वरित कार्यवाही से दहशदजदा परिवार ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस कार्यवाही के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है. आरोपियों के शीघ्र पकड़े जाने से क्षेत्र की जनता ने भी राहत की सांस ली है.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा. पु. से) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले के नेतृत्व में बसना थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, भंवरपुर चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी,  सायबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सहायक उपनिरिक्षक विकास शर्मा, प्रधान आरक्षक श्रवण दास, राजेन्द्र व्यवहार, म्रनोज मानिकपुरी,  आरक्षक अनिल बंबारे, डिग्रीलाल नंद, पीयूष शर्मा, कामता, हेमंत नायक, कोगेंद्र दुबे, बुगल पटेल, व्रिनाय प्रधान, ललित पटेल, रवि यादव, अजय जांगड़े द्वारा की गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें