बसना :  गजानंद साव बने वार्ड नं 9 के भाजपा प्रत्याशी - CG Sandesh

बसना : गजानंद साव बने वार्ड नं 9 के भाजपा प्रत्याशी

महासमुंद जिले में हो रहे एक मात्र नगर पंचायत उपचुनाव में बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांग 9 के लिए भाजपा ने गजानंद साव को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में उन्हें बी फार्म जारी कर तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी राम प्रसाद बघेल के समक्ष फार्म जमा किया है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,वार्ड नं 9 के प्रत्याशी गजानंद साव उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें