बसना : प्रतीक इलेक्ट्रानिक में हुए चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार.
बसना पुलिस ने प्रतीक इलेक्ट्रानिक में हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की सामग्री बरामद की है.
पुलिस ने बताया कि 5 दिसंबर 2021 को प्रार्थी सतीश कुमार अग्रवाल पिता रामनिवासी अग्रवाल के मेन रोड बसना में स्थित प्रतीक इलेक्ट्रानिक की दूकान व दिनेश अग्रवाल के गोदाम में इलेक्ट्रानिक एवं फर्नीचर के सामान के चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.
प्रार्थी ने बताया था कि 5 दिसंबर 2021 को जब वह गोदाम चेक करने पहुंचा तो 03 नग नहीं था, एवं साईड मे लगा छोटा शटर खुला हुआ था. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 45, 380 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया था.
जिसके बाद मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही के आधार पर रेहित भोई पिता बेडाजनक भोई निवासी वार्ड कमांक 01 बसना से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी श्यामकुमार उर्फ ननकू के साथ 3 दिसंबर 2021 को रात्रि में गोदाम से शटर खोलकर 2 नग फीज चोरी कर ननकू के घर में रखा.
आरोपी के बताये अनुसार पुलिस ने ननकू के घर से 2 नग सेमसंग कंपनी का नया फ्रीज़ कीमती 24,000, रू को बरामद कर उक्त दोनो आरोपियों को गिरप्तार किया. तथा चोरी गये एक अन्य फीज के बारे में जानकारी नहीं होना बताया जिसका पता तलाश किया जा रहा है.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्मुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना लेख शम ठाकुर, सउनि0० विजय कुमार मिश्रा, आरक्षक हरिशंकर साहू, छत्रपाल पटेल, कौशल ध्रुव एवं स्टाफ का योगदान रहा.