बसना : चावल में मिल रहा भारी मात्रा में कंकड़ और टुकड़ा, गुणवत्ताहीन चावल वितरण की शिकायत के बाद खाद्य निरीक्षक ने रोका चावल वितरण, होगी जाँच
हेमन्त वैष्णव. बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंसूला में रविवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गुणवत्ताहीन चावल का वितरण किया जा रहा था. हितग्राही गुणवत्ताहीन चावल से खासे नाराज थे चावल में भारी मात्रा में कंकड़ और टुकड़ा का मिलावट कर दिया जा रहा था. यहाँ तक कि चावल का कलर लाल रंग में भी देखने को मिला. यह चावल शिवम राइस मिल खेमड़ा और आंनद राइस मिल बसना द्वारा बंसूला चावल भेजा गया था.
वहीं गुणवत्ताहीन चावल मिलने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुँच कर खाद्य विभाग के निरीक्षक सुशील शर्मा को सूचना दिया, जिसपर खाद्य निरीक्षक द्वारा बंसूला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर चावल वितरण रोकवाया और घटना कि जानकारी क्वालिटी अफसर को दिया.
मामले में खाद्य निरीक्षक ने कहा कि घटना की जानकारी क्वालिटी ऑफिसर को दिया गया है बंसूला के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मिले चावल की गुणवत्ता जांच कराई जाएगी जिसके बाद चावल वितरण किया जाएगा.
खाद्य निरीक्षक ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शिवम राइस मिल खेमड़ा और आंनद राइस मिल बसना द्वारा चावल भेजा गया था.
वहीँ गुणवत्ताहीन चावल हितग्राहियों मिलने से आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे चावल खाकर लोगों का सेहत खराब हो सकता है, जिसके मिलावट में राईस मिलर्स जिम्मेदार हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुणवत्ताहीन चावल वितरण की शिकायत तहसीलदार राम प्रसाद बघेल एवं बसना खाद्य निरीक्षक को भी इसके पहले किया जा चुका है.
लेकिन शिकायत के 6 दिन के बाद भी कोई जांच कार्यवाही नही हो रही है, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा आज ही के दिन नागरिक आपूर्ति शाखा बसना का सांकेतिक घेराव कर ज्ञापन सौपा जाना था लेकिन सुबह समाचार पत्रों में खबर आते ही कार्यलय को बंद कर दिया गया था.