महासमुंद : वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना अनुमोदित,... - CG Sandesh

महासमुंद : वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना अनुमोदित, 8 करोड़ 97 लाख रुपए के होंगे विकास कार्य

गौठानों में और चारागाहों में सुरक्षा के लिए की जाएगी तार फेंसिंग

शालाओं में 40 अतिरिक्त कक्ष का होगा निर्माण

कन्या छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगेंगे

महासमुंद: खनिज संस्थान न्यास शासी समिति की शनिवार को हुई बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इसमें उच्च और अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के 8 करोड़ 97 लाख रुपए के विकास कार्य होंगे। जिसमें स्कूल शालाओं में 40 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 1.62 लाख का अनुमोदन किया गया । वही जिले के कन्या छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 40 सीसीटीवी कैमरा स्थापना के लिए 62 लाख रुपए अनुमोदित किए गए । स्कूली बच्चों के 40 मध्यान्ह भोजन हट बनेगी। इसके लिए समिति द्वारा 8 लाख रूपये की मंज़ूरी दी गयी है ।

बीते शनिवार को कलेक्टर एवं खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष डोमन सिंह की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई। शासी समिति के पुनर्गठन के बाद समिति की यह पहली बैठक थी। बैठक में समिति सदस्य लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू.जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस.आलोक सहित शासी समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में उपकरण क्रय के लिए ज़िले के पाँच आई.आई.टी के लिए कम्प्यूटर को छोडकर 7-7 लाख रुपए के हिसाब से 35 लाख रुपए के प्रस्ताव को समिति द्वारा हरी झण्डी दी गयी है।खनिज संस्थान न्यास शासी समिति ने ज़िले के 100 गौठानों में मवेशियों को खिलाने पैरा या घास को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए चॉपरकटर मशीन और 66 वेटरनरी ट्रेविस के लिए 20-20 लाख रुपए समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। वही 118 गौठानों में सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग 2 करोड़ की राशि और 100 चारागाहों में भी तार फेंसिंग के लिए एक करोड़ रुपए अनुमोदित किए गए।

समिति द्वारा ज़िले के समस्त विकासखण्ड में बायोगैस संयंत्र स्थापना के किए 27 लाख रुपए मंज़ूर किए गए। इसी तारह जिले में 100 बाजार चबूतरा निर्माण स्थापना के लिए 33 लाख और बिहान अंतर्गत सी मार्ट के लिए 30 लाख रुपए का भी शासी समिति ने अनुमोदन किया। नहर लाईनिग का काम एक करोड़ की राशि से होगा इस प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया । ज़िले में 100 मुक्तिधाम बनने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। खनिज संस्थान न्यास के शासी समिति द्वारा ज़िले के एक सौ गौठानों में बोर खनन के लिए 50 लाख की राशि मंज़ूर की । वही निशक्तजनों के उपकरण के लिए भी 50 लाख का प्रस्ताव पास किया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें