सरायपाली : ज्वेलरी दुकान से सोने के सिक्के हुए चोरी.
सरायपाली थाना अंतर्गत राममंदिर के सामने ज्वेलरी दुकान से सोने के सिक्के हुए चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
किरोडीमल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि राममंदिर के सामने मेन रोड पर उसका आशीर्वाद ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी का दुकान है। रोज की तरह 06 दिसम्बर 2021 को वह अपने दुकान पर बैठा था शाम के करीब 04 बजे दुकान के अंदर एक ग्राहक आया और उसे सोने का सिक्का लेना है कहकर दिखाने को कहा उसने उसे 02 सोने का सिक्का देखने के लिये उसके हाथ में दिया, थोडी देर बाद वह लेकर बाहर निकला और एक सफेद रंग की मोटर सायकल जिसमें एक व्यक्ति बैठा था उसके पिछे में बैठकर उसके 02 सोने के सिक्के प्रत्येक 10-10 ग्राम वजनी कुल 20 ग्राम वजन किमती करीब 1,00,000 रूपये को चोरी कर भाग गये। वह अपने स्टाफ शत्रुघन ताण्डी को पकडने के लिये चिल्लाया लेकिन वो लोग बहुत स्पीड से भाग गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 451-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.