महासमुंद : कलेक्टर जनदर्शन में 49 आवेदन प्राप्त, 15 दिवस के ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर जनदर्शन में 49 आवेदन प्राप्त, 15 दिवस के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

महासमुंद:  मंगलवार कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने अपने समस्याओं के संबंध में आवेदन किया। आज के जनदर्शन में आर्थिक अनुदान संबंधित आवेदन ज्यादा आए। इसके अलावा अनुकम्पा नियुक्ति, भू-अर्जन राशि, भूमि बंटवारा आदि संबंधित समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए। कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। इस माह का यह पहला जनदर्शन था। पहला जनदर्शन 02 नवम्बर को आयोजित हुआ था। जनदर्शन में कृषि विभाग की ओर से दो हितग्राहियों शरद कुमार साहू ग्राम मुढ़ेना को चना बीज, लखन लाल ग्राम नांदगांव को सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

आज के जनदर्शन में कलेक्टर डोमन सिंह ने लोगों की समस्याओं और शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जनदर्शन में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवेदन के परीक्षण कर 15 दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक सहित विभिन्न विभाग स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, खनिज आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें