बसना : खेत से धान की चोरी, मना करने पर की मारपीट.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम पिरदा में खेत से धान की चोरी, मना करने पर की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शेषकुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका खेत जिसका खसरा नंबर 1677 रकबा 0.84 हे. भूमि पर स्वर्णा किस्म का धान बोया था पकने के बाद काट कर करपा रखा था सूखने के लिए उक्त फसल को उसके गांव का ही आलूगुलू पिता जोधी एवं उसकी पत्नी राधाबाई द्वारा चोरी कर करपा को ले जा रहे थे उसी समय 07 दिसम्बर 2021 समय सुबह 8.00 बजे वह अपने चचेरा भाई आशीष, ईश्वर सिदार के साथ खेत गए उनको मना करने पर आलूगुलू एवं उसकी पत्नी राधाबाई गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए उन लोग वहां से चले गए और 112 को सूचित किया और वार्ड मेंबरों को बुलाया उसके खेत से लगभग 50 डिसमिल खेत का धान को उक्त व्यक्ति (पति पत्नी) द्वारा 30 बीड़ा करपा धान को ले गये हैं जिससे उस गरीब किसान को बहुत आर्थिक हानि उठानी पड़ रहा है उक्त फसल उसके आंगन में रखा हुआ है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.