भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर में हादसा, 11 लोगों की मौत - CG Sandesh

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर में हादसा, 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ और भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन मौके पर पहुंच गए हैं.

हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों के नाम सामने आए हैं. हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा कई सीनियर अधिकारी शामिल थे. हादसे के बाद पहले 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई वहीं अब 11 लोगों की जान जाने की खबर आ रही है. सभी डेड बॉडी निकाल ली गई हैं और तीनों घायलों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है.

हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की हालत के बारे में अभी तक अधिकृत तौर पर कोई बयान नहीं आया है वे अस्पताल ले जाए गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे, वे कल तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी संसद में देंगे.

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर बताया, 'इंडियन एयर फोर्स का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें