बसना विकास योजना 2031 मानचित्र मे त्रुटि को सुधार की जाये- चुन्नीलाल साहु
बसना- बसना के पदमपुर मार्ग पर नगर सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य किये जाने हेतु प्रस्तावित है।नगर तथा ग्राम निवेश की धारा 18 (1) के तहत प्रकाशन किया गया है उस वक्त मै उपस्थित नहीं हो सका था। महासमुन्द लोक सभा के सांसद चुन्नी लाल साहू ने सहायक संचालक महासमुन्द को पत्र लिखकर मांग की है कि बसना शहर व्यवसायी व छोटे छोटे दुकानदारों की जीवकोपार्जन को ध्यान में रखते हुए जन हित मे 45 मीटर की दूरी को संशोधित कर पूर्व की भांति 30 मीटर की सीमा रेखा अंतर्गत सड़क का निर्माण हो ताकि किसी भी दुकानदारो को परेशानी न हो पूर्व में वर्ष 2016,17 में नगर पंचायत बसना द्वारा नगर के दुकानों पर तोड़ फोड़ किया था जिसमें रोड किनारे बने नालियों के बाहर समान न रखने हेतु कार्यवाही की गई थी जिसमें नगर के व्यवसायियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।देश मे आये वैश्विक महामारी करोना के प्रकोप के कारण भी लंबे समय से दुकान बंद के कारण व्यवसाय में बहुत परेशानियो का सामान व्यवसायियों को करना पड़ा था अब अगर नये मार्ग चौड़ीकरण होते हैं तो अनेकों घर एवं दुकाने चपेट में आएंगे।
जनहित में सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा 45 मीटर की दूरी को संशोधित कर पूर्व की भांति 30 मीटर की सीमा रेखा अंतर्गत सड़क का निर्माण हेतु पत्र लिख कर मांग की है एवं संशोधित न होने पर जनहित में आगे हर संभव कार्य करने की बात भी कही हैं।
पत्र में ये तीन मांगे है प्रमुख
1.बसना विकास योजन(2031)के पुराने N.H की प्रस्तावित चौडाई को 45 मी. के स्थान पर 30 मी. किया जावे।
2.पदमपुर मार्ग से कालेज की ओर जाने वाली M.R.H.I जिसकी चौड़ाई 45 मी है जिसके दोनों और जंक्शन से आगे प्रस्तावित मार्ग के दोनों ओर 500 मी कॉलेज तक आवासीय किया जावे।
3. बसना सरायपाली मार्ग बाई ओर पुराना N.H नाला तक 200 मी. चौड़ाई मिश्रित किया जावें।