महासमुंद: 13 दिसम्बर से की जाएगी सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत
महासमुंद: बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण
संस्थान, द्वारा महासमुन्द
जिले के 18 से 45 वर्षीय युवतियों व
महिलाओं के लिए 13 दिसम्बर 2021 से सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है।
जिसके लिए पंजीयन प्रारम्भ की जा चुकी है।
बड़ौदा आरसेटी
महासमुन्द के निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क
प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुॅंच
कर पंजीयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का पंजीयन करा सकते है या कार्यालयीन समय पर
कार्यालय के फोन नम्बर 7723-299155, कमलेश पटेल के
मोबाईल नम्बर 79997-00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता 93402-81974
के मोबाईल नम्बर पर
सम्पर्क कर पंजीयन व संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए बी.पी. एल.राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड की
प्रतिलिपि, पासपोर्ट साइज की 3 फोटो साथ लाना होगा।