बिना सूचना के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं थे अनुपस्थित, की जाएगी ... - CG Sandesh

बिना सूचना के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं थे अनुपस्थित, की जाएगी कार्यवाही

जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा आज गुरुवार को अपरान्ह 03.45 बजे शासकीय उ.मा.वि.कठिया रांका वि.ख.बेरला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिषेक भोसले, व्याख्याता (एल.बी.), अर्चना साहू, व्याख्याता (एल.बी.), गीतान्जली लहरे, व्याख्याता (एल.बी.), उषादेवी साहू, व्याख्याता (एल.बी.), रोहणी साहू, व्याख्याता (एल.बी.), अनिता कुंजाम, व्याख्याता (एल.बी.), प्रमोद कुमार बघेल, सहा.शिक्षक विज्ञान (एल.बी.), कविता भतरिया, सहायक ग्रेड-03, राकेश कुमार गायकवाड़, सहायक ग्रेड-03, इंदू वर्मा (भृत्य) शास.उ.मा.वि.कठिया (रांका) वि.ख.बेरला शाला समयावधि में बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। संबंधित शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा अपने कर्त्तव्य में लापरवाही व घोर अनुशासनहीनता को देखते हुए उक्त दिवस के सर्व संबंधितों को स्पष्टीकरण जारी कर एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें