स्कूल से घर लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत
धमतरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक 7वीं कक्षा की स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक़ छात्रा दुर्गा चौक, कोलियारी निवासी ओनीसा सोनकर 12 वर्ष पिता भरत लाल आनंद मार्ग स्कूल की छात्रा थी.
शनिवार सुबह वह स्कूल आई हुई थी. लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल से घर लौट रही थी, तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 8684 ने अपनी चपेट में ले लिया. छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें