जल्द निपटा ले इंटरनेट बैंकिंग के काम, इतने समय के लिए बंद रह... - CG Sandesh

जल्द निपटा ले इंटरनेट बैंकिंग के काम, इतने समय के लिए बंद रहेगी सेवाएं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में ग्राहकों सेवाएं 11 और 12 दिसंबर दो दिन के लिए बंद रहेंगी. SBI कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग सर्विस (Banking services) का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे. एसबीआई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद है और रविवार को बैंकों की छुट्टी है. लेकिन इसी बीच बैंक ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को रात्रि 23:30 बजे से 4:30 बजे (300 मिनट) तक आईटी सर्विस ठप रहेगी. ऐसे में आपको जो भी बैंक से जुड़ा हुआ काम है वह तुरंत ऑनलाइन निपटा लें, ताकि बाद में परेशान न हो.

SBI ने ट्विट में लिखा है, 'हम 11 दिसंबर 2021 को रात्रि 23:30 बजे से 4:30 बजे (300 मिनट) तक आईटी सर्विस को बेहतर करने का काम कर रहे हैं. इस अवधि के दौरान INB / Yono / Yono Lite / Yono Business / UPI उपलब्ध नहीं होगा. हमें असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारे साथ रहें. SBI यूजर्स इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो, योनो लाइट, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग को 300 मिनट तक शनिवार और रविवार दोनों दिन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.'

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें