महासमुंद : डायल 112 में तैनात जवान बने ईश्वर के दूत, बस में यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को पहुँचाया अस्पताल.
11 दिसंबर को सुबह 3 बजे कंट्रोल 112 रायपुर की सूचना पर डायल 112 पटेवा एनएच 53 ढाक के पास नवीन ट्रेवल बस में पहुँची, जहां यात्री राम कुमारी पति अनुज एक्का उम्र 21 साल जिला जशपुर को नवीन ट्रैवल बस में यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने से परिजनों द्वारा डायल 112 की सहायता ली गई.
सूचना पर ड्यूटी में तैनात जवान संदीप भोई हेमदास जेंडरे एवं चालक रामेश्वर पटेल ने दर्द से तड़प रही पीड़िता को तत्काल बस से उतार कर ERV वाहन 112 में सुरक्षित बिठाकर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेवा ले जा रहे थे जो रास्ते ERV 112 वाहन में ही डिलीवरी हो गया. जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेवा ले जाकर नर्स की सहायता से महिला सूट में फसा बच्चे को निकला था. और सुरक्षित जच्चा बच्चा को पृथक कर उपचार किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें