बागबाहरा क्षेत्र में सौ फीसदी पात्र लोगों को दूसरी डोज़ लगी
महासमुंद ज़िले का बागबाहरा विकासखंड पूरा (ग्रामीण एवं नगर ) में कोविड टीकाकरण की द्वितीय डोज पात्र लोगों को लगाने का काम शत प्रतिशत पूरा हो गया है। अब पूरे विकासखंड सभी पात्र लोगों को कोविड की पहली और दूसरी डोज़ लग चुकी है। यह ख़ुशख़बरी कलेक्टर डोमन सिंह ने शेयर की। उन्होंने टीम लीडर एसडीएम बागबाहरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीपीएम, खंड शिक्षा अधिकारी ,परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग और मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरायपाली एवं सभी के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियो और जनता को सभी को ढेर सारी बधाई और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दी ।
पहले शहरी क्षेत्र बागबाहरा में सौ फीसदी टीकाकरण हुआ है। पात्र लोगों को पहली और दूसरी डोज़ दी गई। इसके बाद ज़िले में टीकाकरण में अपेक्षाकृत तेज़ी आयी। इसकी मुख्य वजह ज़िला प्रशासन की बेहतर रणनीति स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम जनता, समाजसेवी,जनप्रतिनिधियो,पार्षदों,व्यापारी संगठन आदि की सक्रिय भागीदारी की बदौलत पूरा महासमुंद ज़िले में शत प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली डोज़ लगायी जा चुकी है। जागरूकता एवं कुछ ग़लत भ्रांतियों के कारण कोविड की दूसरी डोज़ में ज़िले के कुछ ग्रामीण इलाक़े बचें है। लेकिन आज विकासखंड ने ग्रामीण क्षेत्र में सभी पात्र लोगों को कोविड की दूसरी डोज़ लगाकर शतप्रतिशत टीकाकरण वाला विकासखंड बनने गौरव हासिल किया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें