महासमुंद : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, दावा या आपत्ति 24 दिसम्बर तक
राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत निर्धारित तिथि 30 नवंबर तक ज़िले में 36421 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे से प्रारंभिक रूप से 33228 को पात्र एवं 3178 अपात्र पाए गए।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि उक्त सूची का प्रकाशन संबंधित ग्राम पंचायत में प्रकाशन कर दावा आपत्ति हेतु ग्राम सभा को प्रेषित कर दिनांक 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2021 तक प्राप्त किया जाएगा। उसके बाद ग्राम सभा द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण 31 दिसंबर संशोधित सूची पोर्टल में अधतन की जाएगी। संबंधित हितग्राही पात्र या अपात्र की सूची में किसी को कोई भी दावा या आपत्ति हो तो संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क कर प्रस्तुत कर सकते है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में प्राप्त आवेदनों की अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन कलेक्टर द्वारा 1 जनवरी 2022 को किया जाएगा। मालूम हो कि 1 सितंबर से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए पंजीयन की शुरूआत हुई थी ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें