महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
महासमुंद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत हो गयी है.
जहर सेवन कर दे दी जान
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव निवासी युवक ने 9 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. जिसके बाद युवक को शासकीय अस्पताल तुमगांव ले जाया गया. जहाँ ईलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक शेखर चक्रधारी पिता शिवप्रसाद उम्र 25 साल ग्राम नवागांव का निवासी था.
पानी में डूबने से मौत
7 दिसंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति की कारामुण्डा डबरी बड़ेटेमरी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने घटना की सुचना पर उक्त व्यक्ति को ईलाज़ के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा लिया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गिरधारी नायक पिता बंसाली नायक उम्र 55 साल ग्राम बड़ेटेमरी का निवासी था.
पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.