4 व्यापारियों से 125 क्विंटल धान जप्त - CG Sandesh

4 व्यापारियों से 125 क्विंटल धान जप्त

एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना धु्रव के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा चार व्यापारियों से 125.6 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए डॉ. कल्पना धु्रव ने बताया कि स्टॉक का मिलान नहीं होने के कारण बेवरती के व्यापारी से 26 क्विंटल, फुटकर लायसेंस नवीनीकरण के बिना धान खरीदे जाने पर सारवण्डी के व्यापारी से 24 क्विंटल, स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण पुसवाड़ा के व्यापारी से 72.40 क्विंटल और स्टॉक पंजी नहीं होने के कारण ठेलकाबोड़ के व्यापारी से 3.20 क्विंटल धान की जप्ती की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें