महासमुंद : जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभागी ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभागी राज्य स्तरीय के लिए चयनित

प्रतियोगिता का उद्देश्य कौशल वाले युवाओं की पहचान करना

नेहरू युवा केंद्र, महासमुंद (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय माचेवा में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने और अच्छे संचार कौशल वाले युवाओं की पहचान करना उनके आगे के विकास और सशक्तिकरण के लिए उन्हें सक्षम करने के लिए सरकार के कार्यों और नीतियों को समझने और राष्ट्र निर्माण और केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से लाभ उठाना था ।इस प्रतियोगिता में बागबाहरा के प्रखंड के कुबेर यदु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पिथौरा की आरती पुरोहित और महासमुंद की वंदना सेन ने दूसरा और तीसरा स्थान मिला। जिला युवा अधिकारी अदनान पॉल ने बताया राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे । कि प्रथम विजेता राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे। हाल फ़िलहाल अभी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता की तिथि घोषित नही हुईहै । अधिकारियों ने बताया की 15 दिसंबर के बाद तिथि घोषित हो जाएगी ।

डॉ. ई. पी. चेलक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों विजेताओं को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया । प्रथम आने वाले प्रतिभागी को पाँच हज़ार रुपए, द्वितीय स्थान को दो हज़ार और तृतीय स्थान प्रतिभागी को एक हज़ार की नगद राशि और प्रमाण पत्र दिया गया । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी दिए गए । पहले चरण में भाषण प्रतियोगिता 18 नवंबर से शुरू हुई ज़िले के सभी ब्लॉक स्तर परशुरू हुई जो अलग-अलग तारीख़ों में 23 नवंबर तक आयोजित की गई । सबसे पहले पिथौरा में 18,महासमुंद ब्लॉक में 20 को और सरायपाली और बसना में एक साथ 23 नवंबर को आयोजित हुई । ब्लाक स्तर पर चयनित प्रतिभागी ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में डॉ मालती तिवारी (प्रोफेसर एंव जिला समन्वयक एनएसएस), अजय कुमार राजा (प्रोफेसर एंव कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस.) और सीमा रानी प्रधान (प्रोफेसर) प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने प्रखंड स्तरीय स्क्रीनिंग एवं जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें