बसना : छालीवुड के अभिनेता मन कुरैशी हुए पत्रकारों से रूबरू  - CG Sandesh

बसना : छालीवुड के अभिनेता मन कुरैशी हुए पत्रकारों से रूबरू

छत्तीसगढ़ के उभरते हुए अभिनेता मन कुरैशी का बसना आगमन हुआ। बसना आगमन पर चहेते कलाकार का शहर के नागरिकों ,युवा साथियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।छत्तीसगढ़ी फिल्म डाॅर्लिंग प्यार झुकता नहीं के प्रमोशन पर पधारे मन कुरैशी ने सिटी सिनेमा बसना के कार्यालय पर पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा कि डॉर्लिंग शब्द का इस्तेमाल अपने पिता के लिये किया गया है।फिल्म मे छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी एक संदेश दिया गया है कि अपने पिता के लिये एक नहीं दो नहीं चार नहीं , मैं सभी को छोड़ सकता हूँ। आप छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत मे कला को कैसे चुना ,इसके जवाब में मन कुरैशी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी क्षेत्र मे आप मन लगाकर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।बढ़ाई कारपेंटर का कार्य भी करने वाला भी डिजाइन को बेहतरीन तरीके से बनाकर आकार दे सकता है। युवा वर्ग सामने आयें और ईमानदारी से काम करते हुए सफलता अर्जित करें।बसना की पावन धरती पर आप सभी का मया दुलार और प्यार से अभिभूत हूँ। खासकर पत्रकार साथियों को धन्यवाद देता हूँ कि मुझे मीडिया मे स्थान देकर उस लायक समझा। पत्रकार वार्ता के दौरान सिटी सिनेमा के संचालक अलकाश खैरानी ,मोहसिन खैरानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें