बसना : 62 गाय बछड़ा को क्रूरता पूर्वक मारते-पिटते वध करने के ... - CG Sandesh

बसना : 62 गाय बछड़ा को क्रूरता पूर्वक मारते-पिटते वध करने के प्रयोजन से ले जाते 5 आरोपी गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 12 दिसम्बर 21 को मुखबिर से सुचना मिला कि कुछ लोग भंवरपुर रोड ग्राम भटोरी के पास रास्ते से होते हुए उड़ीसा प्रांत की ओर बहुत सारे गाय, बछड़ा ,बछिया को क्रूरता पूर्वक हांकते पैदल वध करने के प्रयोजन से उड़ीसा राज्य ले जाने की सूचना पर पुलिस स्टाफ ग्राम भटोरी भंवरपुर मोड के पास पांच व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे जिनको नाम पता पूछने पर क्रमश: वे लोग अपना अपना नाम 1. लोकेशर गोवाल उम्र 35 साल साकिन कुम्हारी गुलमुंडा थाना दसपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, 2. मान सिंह चौहान उम्र 55 वर्ष निवासी सेन्दूरस थाना सरसीवा जिला बलौदा बाजार, 3. हेमंत साव उम्र 45 साल साकिन कुम्हारी गुलमुंडा थाना दसपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, 04. मरजानी भोई उम्र 40 साल साकिन कुम्हारी गुलमुंडा थाना दसपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, 05. बेनुधर भोई उम्र 30 साल साकिन कुम्हारी थाना दसपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा का रहने वाले बताए.

गवाहों के समक्ष सभी छोटी बड़ी गाय, बछड़ा ,बछिया कुल 62 नग मवेशी कुल कीमती 55200 रूपये जप्त किया गया. आरोपीगण का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें