इस तरह बनवाएं डिजिटल हेल्थ आईडी - CG Sandesh

इस तरह बनवाएं डिजिटल हेल्थ आईडी

मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के ज़रिए हेल्थ आईडी जनरेट किया जा सकता है । आधिकारिक वेबसाइट https://healthid.ndhm.gov.in/register  से हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मोबाइल या आधार के ज़रिए हेल्थ आईडी बनाने के लिए अपना नाम, जन्म का वर्ष, लिंग, पता और मोबाइल नंबर/आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। 

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई-

  1. हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. इस वेबसाइट पर आपको Create Your Health ID का ऑप्शन दिखेगा. आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  3. इस नए पेज पर आते ही आपके सामने दो विकल्प होंगे. अगर आप अपने आधार कार्ड का उपयोग करते हुए आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो Generate via Aadhar पर क्लिक करें.
  4. क्लिक करते ही आपसे आधार कार्ड का नंबर डालने के लिए कहा जाएगा. इसके साथ ही आपसे सहमति मांगी जाएगी. अगर आप सहमत हैं तो I agree पर क्लिक करके सबमिट करें.
  5. सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा. आपको ओटीपी कोड डालकर वेरिफाई करना होगा.
  6. इसके बाद आपसे आपके मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा. यहां जिस मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी आया था उसे एंटर करना होगा.
  7. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक और ओटीपी आएगा. इस ओटीपी कोड को डालकर एक बार फिर वेरिफाई करें. आपके नंबर 14 अंकों की हेल्थ आईडी नंबर के साथ एक और मैसेज आएगा. आप मैसेज में दिए लिंक के ज़रिए लॉग-इन कर सकते हैं.
  8. इसके बाद आपसे नाम, जन्म का वर्ष जैसी सामान्य जानकारियां मांगी जाएगी. सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें. आपका हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा.

मोबाइल नंबर से करें अप्लाई-

  1. इसके लिए पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को एंटर कर वेरीफाई करें.
  2. आपको यहां अपनी एक फोटो, डेट ऑफ बर्थ, पता समेत कुछ और जानकारियां देनी होगी.
  3. अब जो पेज खुलकर आपके सामने आएगा उसमें मांगी हुई जानकारियां भरनी होगी.
  4. पूरी जानकारियां भरने के बाद आपका हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें