बसना: सांसद चुन्नीलाल साहु ने भाजपा प्रत्याशी गजानंद साव के ... - CG Sandesh

बसना: सांसद चुन्नीलाल साहु ने भाजपा प्रत्याशी गजानंद साव के लिए वार्ड में किया जनसंपर्क

बसना: नगरपंचायत वार्ड नं 9 के उपचुनाव के लिए रविवार देर शाम क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी गजानंद साव के लिए वार्ड ने धुंआधार जनसंपर्क किया। सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नं 9 में प्रमुख गलियों से होते हुए मतदाओं से जनसंपर्क किया एवं भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यो के बारे से मतदाताओं को बताया।

सांसद चुन्नीलाल साहु ने मतदातओं से भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य एवं अनेकों योजनों से रूबरू करते हुए सब का साथ सबका विकास को देखते हुए भाजपा गजानंद साव को वोट करने की अपील की।

इस दौरान जनसंपर्क में प्रमुख रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू,भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा,चुनाव प्रभारी त्रिलोचन पटेल,जसपाल सिंह,ओमप्रकाश चौधरी,सरिन्दर सिंह मन्नू,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, जगदीश प्रधान, सलीम शहजाद, मुरारी अग्रवाल,रणवीर सिंह विक्की,मुजम्मिल कादरी भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फ़िरोज़ खान,भाजपा प्रत्याशी गजानंद साव, राजेश साव, किशन साव,कन्हैया राणा,अरविंद राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें