बसना : खानापूर्ति कर राईस मिलर्स को दिया जा रहा संरक्षण, दोष... - CG Sandesh

बसना : खानापूर्ति कर राईस मिलर्स को दिया जा रहा संरक्षण, दोषियों पर हो कठोर कार्यवाही – मोहन

बसना क्षेत्र के पीडीएस दुकान  में कंकड़ और टुकड़ा का मिलावट कर खराब चावल वितरण किए जाने का राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध किया था और नागरिक आपूर्ति शाखा बसना का घेराव करने पहुँचने पर उन्हें कार्यलय बंद मिला.

वहीँ मामले में अब पूर्व में भी खराब चावल वितरण किए जाने की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होने से राष्ट्रीय बजरंग दल आक्रोशित है. गरीबों को सस्ते दर में मिलने वाले खराब चावल में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है.

बसना क्षेत्र अंतर्गत गुणवत्ताहीन चावल वितरण की जानकारी मिलने के बाद 30 नवंबर को बसना तहसीलदार को लिखित शिकायत किया गया. इसके बाद ग्राम बंसुला में 5 दिसंबर को उचित मूल्य की दूकान पर वितरण किये जाने वाले चावल में पाखड और कंकड़-कनकी मिलने की जानकारी मिली. जिसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुँच कर खाद्य विभाग के निरीक्षक सुशील शर्मा को सूचना दिया,  जिसके बाद खाद्य निरीक्षक द्वारा बंसूला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर चावल वितरण रोकवाया और घटना कि जानकारी क्वालिटी अफसर को दी.

मामले की शिकायत बसना तहसीलदार अथवा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अब अधिकारोयों का रवैया संदेह के घेरे में आने लगा है. राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है कि 5 दिसंबर को ग्राम बंसुला के उचित मूल्य दूकान में वितरण पर रोक के दो दिन बाद गुणवत्ताहीन चावल को वहां बदल दिया गया, परन्तु कोई मिलावट करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई. संगठन का कहना है कि खानापूर्ति कर राईस मिलर्स को संरक्षण दिया जा रहा है. अनाज में धांधली करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं.

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोहन सोनवानी ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल बसना के नगर अध्यक्ष आकाश सेंदरिया की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण पुरे जिले के पदाधिकारी बसना क्षेत्र के समस्त शासकीय उचित मूल्य की दूकान के सामने सांकेतिक धरना देंगे. और राईस मिलर्स को संरक्षण देने वाले दोषी अधिकारीयों पर कठोर कार्यवाही की मांग करेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें