भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के महामन्त्री हुए पदमुक्त - CG Sandesh

भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के महामन्त्री हुए पदमुक्त

भाजपा मण्डल: गढ़फुलझर के हरजिंदर सिंह हरजू जिन्हें मण्डल में महामंत्री के रूप में संगठन ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी परंतु इनकी निष्क्रियता के कारण एवम एक राजनीति प्रेरित गैर संगठन के कार्यों व कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रूप से भाग लेने के कारण मण्डल अध्यक्ष माधव साव जी ने इन्हें महामन्त्री पद से पदमुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि इन्हें पूर्व में भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, वरिष्ठ नेताओं के द्वारा समझाइश दी गयी थी एवम अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी थी तथापि इनके रवैया में कोई परिवर्तन नही आया.

जिसके फलस्वरूप मण्डल अध्यक्ष माधव सावजी को इन्हें महामन्त्री पद से हटाने की आवश्यकता पड़ी. माधव साव जी ने कहा है कि इस रिक्त पद विचार विमर्श कर इस रिक्त पद को भर लिया जाएगा. किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को महामन्त्री का पद दिया जावेगा जिसकी जानकारी एवम सूचना सभी कार्यकर्ताओं को दे दी जाएगी. मण्डल अध्यक्ष ने यह कदम उठाकर अन्य कार्यकर्ताओं को एक कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है. मण्डल अध्यक्ष के इस रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधि अब बर्दाश्त नही किया जाएगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें