महासमुंद: प्रतिदिन दो लाख क्विंटल धान ख़रीदी की योजना बना कर किया जाएगा क्रियान्वयन
महासमुंद ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 13 दिसम्बर तक 39 हज़ार किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 30 हज़ार 706 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 149 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। लगभग 17 हज़ार मीट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। 28 हज़ार 837 डीओ जारी किए गए है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 234 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। वही अवैध धान परिवहन संग्रहण के 61 प्रकरण दर्ज हुए। अवैध धान के 4520 बोरा(1801 क्विंटल) और 13 वाहन जप्त किए गए।
कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए अब नई रणनीति के तहत प्रतिदिन दो लाख क्विंटल की ख़रीदी योजना बना कर क्रियान्वयन किया जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी निरंतर हो रहा है। पंजीकृत मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से 16 हज़ार 796 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 28837 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी।
महासमुंद ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 13 दिसम्बर तक 39 हज़ार किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 30 हज़ार 706 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 149 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। लगभग 17 हज़ार मीट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। 28 हज़ार 837 डीओ जारी किए गए है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 234 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। वही अवैध धान परिवहन संग्रहण के 61 प्रकरण दर्ज हुए। अवैध धान के 4520 बोरा(1801 क्विंटल) और 13 वाहन जप्त किए गए।
कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए अब नई रणनीति के तहत प्रतिदिन दो लाख क्विंटल की ख़रीदी योजना बना कर क्रियान्वयन किया जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी निरंतर हो रहा है। पंजीकृत मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से 16 हज़ार 796 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 28837 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें