महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत

महासमुंद जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत हो गयी.

बागबाहरा: घर के म्यार में लगाईं फांसी

पहली घटना कर्रा पारा वार्ड नं. 07 बागबाहरा की है जहाँ 13 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे युवक ने अज्ञात कारण से अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार ठाकुर पिता राय सिंह ठाकुर उम्र 22 साल कर्रा पारा वार्ड नं. 07 बागबाहरा का निवासी था.

कोमाखान: नीम पेड़ में झुला फांसी के फंदे पर

दूसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र की है. 12 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे 22 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाड़ी में नीम पेड़ में प्लास्टीक रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोविंद पटेल पिता सुकलाल पटेल उम्र 22 साल ग्राम  कुसमी का निवासी था.

सरायपाली: सिर में सेन्ट्रींग का पट्टा गिरने से मौत

तीसरी घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है जहाँ ग्राम भंवरचुआ निवासी एक व्यक्ति के सिर में काम करते वक्त सेन्ट्रींग का पट्टा गिरने से ईलाज के दौरान रायपुर के एक अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया घटना 7 नवम्बर की है. मृतक अमरीका लाल कोसरिया पिता ईतवारी उम्र 35 साल ग्राम भंवरचुआ का निवासी था.

पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें