आतंकी हमले में 3 जवान शहीद, कई घायल... - CG Sandesh

आतंकी हमले में 3 जवान शहीद, कई घायल...

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके ज़ेवान में एक पुलिस शिविर के पास सोमवार को एक पुलिस वाहन पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि शहर के पंथा चौक इलाके में हुए हमले में एक एएसआई और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की मौत हो गई।  तीसरे पुलिसकर्मी ने आज सुबह गोली लगने से दम तोड़ दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें