बसना : पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का मिला परि... - CG Sandesh

बसना : पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का मिला परिणाम, महामन्त्री के पद से मुक्त किये जाने के बाद बोले हरजिंदर सिंह, कई कार्यकर्ताओं का गिरा मनोबल....

भारतीय जनता पार्टी के गढ़फुलझर मंडल के महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू पर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया है. जिसके बाद पार्टी विचार विमर्श कर इस रिक्त पद को भरेगी.

इसके साथ ही शायद अब पार्टी ने अपना रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधि अब बर्दाश्त नही करेगी. जिसकी शुरुआत हो चुकी है.

वहीं पद मुक्त किये जाने के बाद हरजिंदर सिंह हरजू का कहना है कि व्यक्तिगत फायदा उठाने के लिए इस तरह का कार्य किया गया है. पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं जिससे पार्टी को ही नुक्सान है. उनको पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का यह परिणाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र के कई कार्यकर्ता नाराज आहात अथवा दुखी है, इस कार्यवाही से क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है.

नीलांचल के कार्यों व कार्यक्रमों में लागातार भाग लिए जाने के सवाल पर हरजिंदर सिंह ने कहा कि हम जहाँ जा रहे हैं वहां केवल सेवा कार्य किया जा रहा है, भाजपा अथवा पार्टी का कोई विरोध नहीं किया जा रहा है बल्कि भाजपा के समर्थन में ही कार्य किया जा रहा है. जैसे विकलांगो को ट्राईसायकिल देना और भी अन्य कई कार्य है.

आपको बता दें कि इस समय नगर पंचायत बसना सहित छत्तीसगढ़ के 14 शहरों के 17 वार्डों में उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है, जिसमे बसना के वार्ड क्रमांक 09 से भाजपा और कांग्रेस के आलावा नीलांचल सेवा समिति के सदस्य को भी प्रत्याशी बनाया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें