छत्तीसगढ़: मधुमक्खियों के हमले से वनकर्मी की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: मधुमक्खियों के हमले से वनकर्मी की मौत

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में मधुमक्खी के काटने से एक वनकर्मी की मौत हो गयी. मृतक जंगल में चौकीदारी का काम करता था जिसे मधुमक्खियों ने काट लिया जिससे वह घायल पड़ा हुआ था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग्राम कछार में रहने वाले मृतक वनकर्मी का नाम बालकृष्ण यादव है. काफी खोजबीन के बाद बेहोशी की हालत में बालकृष्ण मिला, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें