महासमुंद: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर ए... - CG Sandesh

महासमुंद: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद: 14 दिसंबर 2021 को जिला जेल महासमुंद में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में 34 मरीजों स्क्रीनिंग किया गया। जिसमेँ 32 मरीजों में समान्य मानसिक तनाव और 2 मरीजों में गंभीर मानसिक तनाव देखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर किया गया । मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामगोपाल खूँटे द्वारा केदीयो को तनाव प्रबंधन करने के लिए विधि बताया गया। सुबह उठने से लेकर सोने तक अपनी दिन चर्या में बदलाव लाये।

किया करे:-
सूबह पेदल चले। हल्का व्यायाम करे , योग साधना करे। खान पान को नियमित करे। मनोरंजन के साधनों का उपयोग अधिक से अधिक करे। चित्र लेखन, संगीत , अध्यात्म की सहारा ले। रुचि पुर्वक कार्य करे। अपने सगा सम्बंधी दोस्त यार से रिश्ता ठीक रखे। वातावरण पर रहे।

किया न करे:-
अत्यधिक तनाव न ले । किसी प्रकार से नशा पान न करे। जल्द बाजी न करे। अत्यधिक बोझिल न रहे। काम काज ज्यादा हो ने पर न कहना कहे। डिप्रेशन, चिंता से बचे।
 टीकेश्वरी गोस्वामी मनोवेज्ञनीक ने हमारे आस पास में हो रहे मानसिक तनाव को कम करने के लिये मेडिकल कॉलेज सम्बंध जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक में शिविर का आयोजन किया गया जाता हैं। जहाँ विशेज्ञ चिकित्सक मनोरोग सामजिक कार्यकर्ता, मनोवेज्ञनीक योगा प्रशिक्षित अपलब्ध हैं। सप्ताह मे दो दिवस शुक्रवार और शनिवार को शिविर का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कमरा नम्बर 6 में किया जाता है। बाकी दिवस में परामर्श दिया जाता है। जागृति साहू स्टाफ ने स्वास्थ्य शिक्षा पर प्रकाश डाला। जिला जेल महासमुंद में तनाव प्रबंधन कार्य शाला में 416 केदियो ने भाग लिया गया। जिला जेल में प्रतिमाह 10 तारिख को शिविर का आयोजन किया जाता हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें