कोरोना योद्धा की तरह पूरन डड़सेना का किया गया सम्मान - CG Sandesh

कोरोना योद्धा की तरह पूरन डड़सेना का किया गया सम्मान

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा था और इस वायरस से संक्रमित होने वाले और जान गंवाने वालों का ऑकड़ा तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे समय में महासमुंद जिले के विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पलसापाली की मितानिन श्रीमती भाग्यवती डड़सेना लोगों को घर-घर जाकर जागरूक और वैक्सीनेशन का काम पूरी ईमानदारी के साथ कर रही थी। पिछले 15 वर्षों से अपने इस काम को बखूबी निभा रही थी। 

किंतु कोविड-19 की रोकथाम और लोगों की स्वास्थ्य सेवा करते-करते उन्हें कोरोना संक्रमण ने उनको भी अपने चपेट में ले लिया। इलाज के दौरान कोरोना से लड़ते-लड़ते राजधानी रायपुर के एम्स में 15 जून 2021 को उनकी मृत्यु हो गयी। उनके पति पूरन सिंह डड़सेना न टूटे और न ही हार मानी। वे भी लोगों को इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह शामिल रहे और लोगों को सजग, सतर्क एवं जागरूक करने में लगे रहे। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जनदर्शन में जिला अधिकारियों से भरे हॉल में उनके इस साहस, जुझारू और लोगों की मदद करने के लिए कोरोना योद्धा की तरह उनका सम्मान किया। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, डीपीएम रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 50 लाख रुपए का बीमा का प्रकरण तैयार कर भेजा। बीमा कवर की राशि पूरन डड़सेना के खाते में आ चुकी है। उक्त जानकारी आज पूरन सिंह डड़सेना ने दी। गरीब कल्याण पैकेज की शुरूआत 30 मार्च 2020 को हुई थी। यह योजना कोविड से लड़ रहे और अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में स्वास्थ्य कर्मियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाता है अर्थात् अगर कोई स्वास्थ्य कर्मी कोविड से जंग में और अपनी ड्यूटी के दौरान जीवन खो देता है तो उसके नॉमिनी को 50 लाख रुपए की बीमा राशि दी जाती है। इसमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें