स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सेनेटरी नेपकिन का निःशुल्क वित... - CG Sandesh

स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सेनेटरी नेपकिन का निःशुल्क वितरण कन्या हायर सेकण्डरी स्कुल भँवरपुर में किया गया।

वीएलई शशिकांत बारीक़ ने बताया कि यह परियोजना महिलाओं और लड़कियों के मासिक धर्म के समय स्वच्छता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

छात्राओं को स्वच्छता के मामले में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इससे छात्राओं का पढाई प्रभावित न हो इसलिए स्कूलों में नेपकिन उपलब्ध कराकर ग्रामीण युवतियों के बीच सेनेटरी नेपकिन के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके तहत 50 छात्राओं को 600 पैकेट निःशुल्क दिया गया। महिला वीएलई रामकुमारी साहू ने बताया कि पेड निर्माण कार्य में लगे 6 महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है, वहीं भाजपा नेता करुणाकर उपाध्याय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही संवेदनशील है किसी भी प्रकार से इंफेक्शन से पीड़ित न हो इसलिए स्त्री स्वाभिमान जैसे महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया गया है। यह कार्यक्रम सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश पटेल व श्यामल शर्मा के मार्गदर्शन और वीएलई रामकुमारी साहू, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, प्रिंसिपल पीएल बरिहा , विजेन्द्र सिदार , संतोषी धृतलहरे सहित सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति व् सहयोग से सम्पन्न हुआ ।


अन्य सम्बंधित खबरें