सरगुजा : PUB-G की ऐसी दीवानगी की युवक ने रची अपनी किडनैपिंग की कहानी ,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
सरगुजा / PUB-G की ऐसी दीवानगी की रच डाली अपनी ही किडनैपिंग की झूठी कहानी। PUB-G पर ₹4 लाख का दांव लगा कर एक करोड़ कमाने की चााहत में युवक ने रचा ये सारा खेल, यह जानकारी सरगुजाा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नेे दी।
उन्होंने बताया कि शंकर घाट सोनपुर कला निवासी वंश उर्फ वासु विश्वकर्मा (19) 10 दिसंबर को घर से गायब हो गया । जब वह घर से गया था तो ₹14 हजार भी लेकर गया था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद खबर आई की उसका किडनैप हो गया है। किडनैपर ₹4 हजार की फिरौत मांग रहे हैं । परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस मेंं की। इसी दौरान उसके अंखियों से बंधी हुई एक फोटो भी सामनेेे आई है।
कैसेेे चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस को जांंच में यह बात ज्ञात हुई कि जितने भी फोन आए थे ,सब उसी युवक के मोबाइल सेेे आए थे। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब सर्विलांस पर डाला। तो उसका लोकेशन बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके मेंं पाया गया।
इसके बाद पुलिस की टीम बिलासपुर पहुंची। तो आरोपी एक होटल के कमरे में आराम फरमा रहा था। पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर लिया। पुलिस सेेेे हुई पूछताछ में उसने बताया कि उसे PUB-G पर 1 करोड़ रुपए जीतने के ₹4 लाख दांव पर लगाना था। जिसके लिए उसने यह साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर लिया । स्थानीय लोग पुलिस की खूब तारीफ कर रहेे हैं।