भारतीय तटरक्षक बल में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी
भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), मुंबई के तहत विभिन्न उप कार्यालयों में विभिन्न सिविलियन ग्रुप-C पदों पर सीधी भर्ती हेतु सार्वजनिक नौकरी अधिसूचना जारी की है। इस भारतीय तटरक्षक बल भर्ती 2022 के तहत कुल 96 रिक्तियां प्रकशित की गयी हैं, जिनमें 53 पद फायरमैन, 21 पद ड्राइवर तथा अन्य सिविलियन के पद शामिल हैं।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस इंडियन कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में 31 जनवरी 2022 तक अथवा उससे पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं/ 12 वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास सम्बंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (31 जनवरी 2022 को) : इस भारतीय तटरक्षक बल सिविलियन भर्ती 2022 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन और आवेदन प्रारूप डाउनलोड करें – Download