एक ही परिवार के तीन लोगों का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में... - CG Sandesh

एक ही परिवार के तीन लोगों का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में मची सनसनी...

धमतरी। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त मृतिका महिला झरना का पति सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटके हुए परिजनों ने देखा तो सभी सकते में आ गए।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चो के साथ फांसी क्यो लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें