रायपुर पुलिस को मिली सफलता, चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार  - CG Sandesh

रायपुर पुलिस को मिली सफलता, चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच आज एक बड़ी सफलता रायपुर पुलिस को मिली है। राजधानी पुलिस के हाथों एक चरस तस्कर लगा है, जिसके कब्जे से एक लाख रुपए का चरस बरामद किया गया है। गिरफ्त में आए तस्कर से और भी जानकारियां उगलवाने की कोशिश में पुलिस जुट गई है. 

इसी कड़ी में आज राजधानी पुलिस ने चरस के साथ तस्कर साजिद तिगाला को धर दबोचा है। उसके कब्जे से 67.17 ग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें