महासमुंद : खेल अधिकारी की लापरवाही. आदेश में स्व. राजा वीरें... - CG Sandesh

महासमुंद : खेल अधिकारी की लापरवाही. आदेश में स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय की जगह लिखा "स्व. राजा देवेंद्र बहादुर महाविद्यालय", मांगी माफी

महासमुंद जिला के खेल व युवा विभाग के जिला अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही सोशल मिडिया व्हट्स एप्प ग्रुप पर आज वायरल हो गई. जिसमे खेल अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन की जानकारी है.

इस आयोजन में जिले के 27 शिक्षकों व व्यायाम शिक्षकों को आमंत्रित कर उनकी ड्यूटी लगाई गई है. जिन्हें 15 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे उपस्थित होने आदेशित किया गया है.

इस आदेश कापी में सरायपाली शासकीय महाविद्यालय जिसे स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय के नाम से जाना जाता है. सम्भवत लिपिकीय त्रुटिवश इस नाम के स्थान पर स्व. राजा देवेंद्र बहादुर महाविधालय सरायपाली प्रिंट हो गया है.

आपको बता दें कि वर्तमान में देवेंद्र बहादुर सिंह बसना विधानसभा से निर्वाचित विधायक हैं. इस संबंध में खेल अधिकारी मनोज ने इसे व्यस्तता व लिपिकीय भूल बताकर नया संशोधित आदेश जारी करने की बात की व क्षमा मांगते हुवे खेद भी प्रगट किया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें