महासमुंद : 11 बच्चों का बाल सम्प्रेक्षण गृह में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
महासमुंद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य मिशन के तहत, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर 16 दिसंबर को मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर और आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला लगाया गया।
बाल सम्प्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार में मानसिक स्वास्थ्य पर आत्महत्या को कम करने के लिए एसे चिन्हों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। मानसिक तनाव से उबरने के लिये मनोरंजन के साधन का अत्यधिक उपयोग में लाये। जेसे सतरंज, लूडो, कबड्डी, खोखो , क्रिकेट, चित्र लेखन, टीवी, संगीत आदि ंंमनोरंजन से जोड़े, साथ ही नियमित योग साधना करने हेतू प्रेरित किया गया। सभी 11बच्चों को बारी बारी से मनोसामाजिक जांच परामर्श किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे उपस्थित हुये। बाल सम्प्रेक्षण गृह के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें