बसना : खेत के पैरा में आग लगाते वक्त अन्य दो किसानो के फसल में लगी आग.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम बंसुला मे खेत के पैरा में आग लगाते वक्त अन्य दो किसानो के फसल में लगी आग जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जलंधर साव ने पुलिस ने बताया कि उसका गांव के बोहारखार में 04 खेत है जो करीबन 02 एकड का है जिसमें धान की फसल बोंया है । खेत में सरना धान लगाया है जो पूर्ण रूप से पककर काटने योग्य हो गया था व पैरा सुख गया था । उसके खेत के बगल में राजेश साव का खेत है जिसके फसल को काट चुका है । 16 दिसम्बर 2021 को राजेश साव पिता स्व0 फागूलाल साव द्वारा अपने खेत के पैरा में आग लगा दिया व छोडकर चला गया था । उक्त आग फैलकर उसके खेत के खडी फसल को भी चपेट मे ले लिया जिससे उसके 02 खेत का फसल पूरी तरह जल गया व 02 खेत का आधा फसल जल गया जिससे उसे लगभग 50 क्वींटल धान की क्षति हुई है व उसके खेत के बगल मे स्थित चैतराम साव का खेत जो करीब 60 डिसमील है का भी खडी फसल पूरी तरह जल गया जिससे उसको भी आर्थिक क्षति पहूंची है । राजेश साव अपने खेत के फसल को काट चूका था व पैरा खेत मे ही था राजेश साव द्वारा जानबुझकर आग फैल सकता है जानते हुए भी अपने खेत के पैरा में आग लगाया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 435-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.